विधायक डा. कृष्ण कुमार ने ब्लास्ट में मारे गए पिता-पुत्री के परिजनों को दी सांत्वना
पीड़ित पुत्र को नौकरी दिलवाने का दिया आश्वासन
बावल/रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
: बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने ग्राम टाकड़ी में पहुंचकर हंस नगर रेवाड़ी में हुए धमाके से पिता व पुत्री की मृत्यु पर शोक परिवार को सांत्वना दी और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने उनके पुत्र की नौकरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर दिलवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक बावल संजीव कुमार, रमेश लोवर मंडल अध्यक्ष बावल, सुशीला चौहान महामंत्री भाजपा बायल, घनश्याम बागढ़ी व राकेश चौहान सरंपच राजगढ़, महेश सरंपच बोहतवास, सतपाल सरपंच आलियावास, मनोज सरपंच झाबुआ, देवेन्द्र शर्मा आदि ने भी परिवार को सांत्वना दी।
Rewari, Rewari | Jul 13, 2026