
राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों को लेकर शनिवार को बड़ा ऐलान होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें पंचायत चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद करीब दो महीने तक आचार संहिता लागू रहने की संभावना है। इसके साथ ही सरकारी स्तर पर तबादलों सहित कई प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।
राज्य में पंचायतीराज चुनाव चार चरणों में कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान बैलेट पेपर से, जबकि पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाने की जानकारी सामने आई है।
पंचायतीराज चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा के बाद नामांकन, मतदान और मतगणना की तारीखों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को लेकर पहले ही कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में 3 अक्टूबर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।