सीएम ने कहा-शराबबंदी का सकारात्मक असर दिख रहा:लोग छिपकर पीते होंगे पर शराबबंदी से बिहार बदला
#पटना.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-’कुछ लोग चोरी-छिपे शराब पीते होंगे। कुछ लोग पड़ोसी राज्यों तक में चले जाते हैं। कुशीनगर, बनारस पहुंच जाते हैं। किंतु शराबबंदी ने बिहार, यहां की स्थिति को पूरी तरह बदला।
शराबबंदी का व्यापक सकारात्मक असर सबके सामने है।’ वे रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ’नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन के साथ शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बोले- ‘सरकार कानून बना सकती है, लेकिन इसे जनता लागू करती है। नशामुक्ति अभियान के लिए बिहार सरकार, ब्रह्मकुमारीज के साथ समझौता करेगी।’ राज्यपाल ने युवाओं को देश की बुनियाद बताते हुए उनसे नशामुक्ति का आह्वान किया। बिहार के गौरवशाली अतीत की खासी चर्चा की.