ब्रेकिंग न्यूज़ | नोहर
नोहर फीडर पर किसानों का आंदोलन तेज
दूषित पेयजल छोड़ने के विरोध में पूरी रात से मौके पर डटे किसान।
किसानों का दावा—पिछले 24 घंटे से सिंचाई विभाग के AC, XEN, AEN, JEN समेत अधिकारियों को अपने साथ रोके रखा।
अब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
पूर्व प्रधान सोहन ढिल बोले—"किसान पीछे नहीं हटेंगे, हरियाणा की मनमानी नहीं चलने देंगे।"
किसान नेता गुरमेल सिंह ने कहा—"जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।"
अनेक गांवों के किसान और एनपी अध्यक्ष धरना स्थल पर मौजूद।