नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र के पकड़ाबासा बालू घाट के पास शनिवार शाम पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों मोहन कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक कारतूस, दो खोखा और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।