
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार हेतु ऑनलाईन नामांकन/सिफारिशों हेतु राष्ट्रीय पुरूस्कार पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की असधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरूस्कार होने का लेख किया गया है। मेघावी युवा व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए स्थापित यह पुरूस्कार 6 श्रेणीयों (वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति और विज्ञान व प्रौद्योगिकी) के तहत दिया जाता है। 18 वर्ष से कम आयु (31 जुलाई 2026 तक) के वे बच्चें जिन्होंने उपरोक्त 6 क्षेत्रों में उत्कृष्टता और उत्कृष्ठ योगदान प्रदशित किया है, नामांकित होने के पात्र हैं। अतः जिले के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न वर्गो के बालक एवं बालिकाओं जो उपरोक्त दर्शायी गई 6 श्रेणीयों में असधारण उपलब्धियाँ रखते हैं वे कृपया राष्ट्रीय पुरूस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) के माध्यम से खेलों के क्षेत्र में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाईन आवेदन ही मान्य किए जावेंगे तद्उपरान्त आवेदन की हार्ड कोपी कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग पुलिस लाईन भिण्ड में जमा करना अनिवार्य है, जिससे आवेदनों का परीक्षण उपरान्त आगामी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारी को सिफारिश की जा सके। ऑनलाईन आवेदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। ऑनलाईन आवेदन/नामाकंन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 के दौरान प्राप्त नामाकंन/सिफारिशों पर ही विचार किया जावेगा।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind