
आपणो गांव, आपणा लोग, आपणेपन री सोच… नाम है सोहन लाल पुत्र रिछपाल किरोड़ीवाल....
चक 3ND गांव की माटी में पले-बढ़े सोहन लाल वो शख्स हैं, जिनकी पहचान केवल कारोबार से नहीं, बल्कि समाजसेवा, मिलनसार स्वभाव और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने के जज्बे से है। खाद बीज की दुकान के माध्यम से 4 साल से ज्यादा की सेवा और कृषि विशेषज्ञ के तौर पर गंगानगर, बीकानेर, चूरू जिले पिछले 8 सालों से जिम्मेदारी निभाकर बीकानेर संभाग की अलग-अलग तहसीलों में काम करने का अनुभव हासिल किया है।
आज अपने गांव में पेस्टीसाइड की दुकान के माध्यम से किसानों की सेवा में तत्पर लगे रहते है, लेकिन व्यस्तता के बावजूद समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं ,शिक्षा की बात हो, धार्मिक आयोजन हों या गांव-समाज का कोई काम.... सोहन लाल हमेशा बढ़-चढ़कर साथ निभाने का प्रयास करते हैं।
ग्राम पंचायत चक 3ND व 4KAM (खाल), जोन नंबर 16 में डायरेक्टर पद के लिए बीजेपी(BJP)के संभावित उम्मीदवार के रूप में उनकी सोच साफ है....हर वर्ग को साथ लेकर चलना, युवाओं को आगे बढ़ाना और गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ना ,क्योंकि गांव तो अपणा परिवार है, और परिवार की तरक्की से बढ़कर कोई खुशी कोनी....!