बिहार की राजनीति में चिराग पासवान को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बड़ा ऐलान किया है। पटना में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में LJP-RV के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाई जाएगी और चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने भी इस लक्ष्य का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2029 या 2030 में होने वाले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य है। उनका कहना है कि अगर LJP-RV बिहार में नंबर-वन पार्टी बनती है तो चिराग पासवान का मुख्यमंत्री बनना स्वाभाविक होगा।
चिराग पासवान की पार्टी फिलहाल NDA का हिस्सा है। ऐसे में LJP के इस ऐलान से बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।