अलीगढ़: दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां की गोद में बैठे 6 माह के मासूम मोहम्मद की मौत हो गई। बच्चा पिछले दो दिनों से बीमार था और पिता जीशान अपनी पत्नी आरिबा, बेटी व बेटे को दवा दिलाकर सासनी गेट से घर लौट रहे थे। गुरुवार रात करीब 8 बजे रोरावर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
#Trending
#Aligarh #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh #HighwayAccident
Koil, Aligarh | Jul 10, 2026