
चूरू। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) कार्यालय, चूरू में शुक्रवार को नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सज्जन सिंह सैनी ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर में कार्यरत थे। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के तहत उनका चूरू में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के पद पर स्थानांतरण किया गया है।
पदभार ग्रहण करने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सैनी का माल्यार्पण, साफा पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी किशनलाल गहनोलिया, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ओमप्रकाश प्रजापत, एडीईओ बृजेंद्र दाधीच, समसा एडीपीसी सरिता आत्रेय, गोविंद सिंह राठौड़, सांवरमल गहनोलिया, एडीईओ (शारीरिक शिक्षा) रामूराम बुंदेला, खालिद तुगलक, भंवरलाल गुर्जर, रामकुमार खीचड़, हरिप्रसाद टाक, घनश्याम सहारण, नरेंद्र सिंह राठौड़, किशनलाल सैनी, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह शेखावत, प्रताप सिंह नाथावत, अशोक शेखावत, प्रकाश सैनी, बालकृष्ण राजगढ़िया, दीपक कपिला, कृष्ण सैनी, धर्मेंद्र राकसिया, दीनदयाल सैनी, सी.पी. शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#churu #education #TeachingJobs #EducationJobs #ChuruNews
Churu, Churu | Jul 10, 2026