Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

24 घंटे गूंजे सुर, मंच से दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अनोखा तीर, हरदा। आर्यन जनसेवा फाउंडेशन द्वारा मां रेवा गार्डन में आयोजित 24 घंटे का लाइव कराओके एवं सिंगिंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हरदा जिले में पहली बार आयोजित इस अनूठे आयोजन में 100 से अधिक गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। पूरे 24 घंटे तक संगीत की स्वर लहरियां गूंजती रहीं और बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद शर्मा एवं ज्ञानेश चौबे ने किया। कार्यक्रम में गायकों के साथ हरदा विधायक डॉ. आर. के. दोगने, सलोनी जैन, नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर, पत्रकारों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी मंच से गीत प्रस्तुत कर आयोजन को यादगार बनाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने मंच से नशा मुक्ति का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया। समापन अवसर पर सभी सहभागी गायकों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से पौधों का वितरण भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। टीम सदस्य जय पुजारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था। आयोजन के लिए उत्तम तेनगुरिया ने मां रेवा गार्डन नि:शुल्क उपलब्ध कराया, जबकि दीपक नेमा ने 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन अंजू भायरे एवं आशीष साकल्ले ने किया। अंत में राम नेमा, कपिल यादव, मादिक रुनवाल एवं अपूर्वा नौनिहाल ने सभी कलाकारों, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Harda, Harda | Jul 28, 2026

MORE NEWS

किसान आंदोलन अपडेट

 

भोपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

दैनिक अनोखा तीर, हरदा- किसान आंदोलन को देखते हुए राजधानी भोपाल की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे आंदोलनकारियों की राजधानी की ओर आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके।

यदि आप आज भोपाल की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

किसान आंदोलन अपडेट भोपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दैनिक अनोखा तीर, हरदा- किसान आंदोलन को देखते हुए राजधानी भोपाल की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे आंदोलनकारियों की राजधानी की ओर आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके। यदि आप आज भोपाल की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Harda, Harda | Jul 29, 2026

🙏 125 साल पुराने मंदिर में गूंजा राम नाम! 🚩

हरदा के ऐतिहासिक पट्टाभिराम मंदिर में 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
✅ 24 घंटे अखंड राम नाम जप
✅ सवा करोड़ राम नाम जप का संकल्प पूर्ण
✅ काकड़ आरती, प्रभातफेरी और विशाल भंडारा
✅ देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

रिमझिम बारिश भी भक्तों की आस्था को नहीं रोक सकी। एक बार फिर हरदा आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का केंद्र बन गया। ❤️

जय श्री राम 🚩 | जय गुरुदेव 🙏

#Harda #GuruPurnima #RamNaam #PattabhiramMandir #SpiritualIndia Bhakti HardaNews MadhyaPradesh RamBhakt Harikirtan AnokhaTeer DailyAnokhaTeer

🙏 125 साल पुराने मंदिर में गूंजा राम नाम! 🚩 हरदा के ऐतिहासिक पट्टाभिराम मंदिर में 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। ✅ 24 घंटे अखंड राम नाम जप ✅ सवा करोड़ राम नाम जप का संकल्प पूर्ण ✅ काकड़ आरती, प्रभातफेरी और विशाल भंडारा ✅ देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु रिमझिम बारिश भी भक्तों की आस्था को नहीं रोक सकी। एक बार फिर हरदा आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का केंद्र बन गया। ❤️ जय श्री राम 🚩 | जय गुरुदेव 🙏 #Harda #GuruPurnima #RamNaam #PattabhiramMandir #SpiritualIndia Bhakti HardaNews MadhyaPradesh RamBhakt Harikirtan AnokhaTeer DailyAnokhaTeer

Harda, Harda | Jul 29, 2026

हरदा में घर मात्र 7000 ₹ और 11000 ₹ में साथ में फर्नीचर फ्री ?

पता : घंटाघर के पास मौर्य कांपलेक्स के पीछे गजानंद मंदिर वाली गली में हरदा Call: 9826072626

#harda #🏠

हरदा में घर मात्र 7000 ₹ और 11000 ₹ में साथ में फर्नीचर फ्री ? पता : घंटाघर के पास मौर्य कांपलेक्स के पीछे गजानंद मंदिर वाली गली में हरदा Call: 9826072626 #harda #🏠

Harda, Harda | Jul 29, 2026