
समर्थगुरु जन्मदिन उत्सव सप्ताह बहुत बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा ।
समर्थगुरु धारा हिमाचल के शिक्षा कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के सान्निध्य में दिव्यता और आनंद से भरा समर्थगुरु जन्मदिन उत्सव सप्ताह मनाया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे :-
संसद (21-23 सितंबर,2026),
विशेष ध्यान योग (21-23 सितम्बर,2026),
विशेष कायाकल्पम (21-23 सितंबर),
विशेष सुरति योग (24-26 सितम्बर),
विशेष राइट माइंडफुलनेस (24-26 सितंबर),
विशेष ज्ञान योग (24-26 सितम्बर) और अजपा सिद्ध योग (24-26 सितंबर)।
ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया जी ने विशेष बताया कि सद्गुरु से जुड़कर आत्मा को जानो। आत्मरमण करो। आत्मा की याद में रहो।
आत्मस्मरण में जियो। ध्यान से आत्मा को जानो और
धीरे-धीरे तादात्म्य बनाओ कि मैं आत्मा हूँ।
भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान, मुरथल, हरियाणा देश का अग्रणी संस्थान है, जिसके द्वारा मिशन आत्मक्रान्ति के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में मेंटल हेल्थ मैनेजमेंट कार्यक्रम उच्च विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थानों, इंजीनियरिंग संस्थानों, मेडिकल संस्थानों और विश्वविद्यालयों में चलाए
जा रहे हैं।
आप सभी सुधीजन निश्चित चाहेंगे कि हमारे छात्र और युवा निराशा की जगह उमंग, शिकायत भाव की जगह अहोभाव और नकारात्मक सोच की जगह सकारात्मक भाव में जिएँ। इसलिए आप सभी से निवेदन है कि जीवन रूपान्तरण के उपर्युक्त कार्यक्रमों को अपने संस्थान में आयोजित करने के लिए भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान, मुरथल, हरियाणा से संपर्क करें।
सभी साधक अपने परिवार और मित्रों सहित अपनी बुकिंग इन मोबाइल नंबर और वेबसाइट पर अपनी सुविधानुसार करवा सकते है।
📞9671400193/96
https://samarthgurudhara.org
https://iiym.org
Email: admin@iiym.org