
GGIC के बाहर छात्राओं को परेशान करने का आरोप, अभिभावकों में बढ़ी चिंता
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर। शहर में अराजक तत्वों की गतिविधियों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। आरोप है कि रामनगर के खताड़ी क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) की छुट्टी के समय कुछ युवक बाइक लेकर स्कूल के बाहर पहुंचते हैं और छात्राओं को परेशान करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बाइक में अवैध साइलेंसर लगे हैं, जिनसे तेज धमाकेदार आवाज (पटाखे) निकालकर दहशत का माहौल बनाया जाता है।
रविवार को एक छात्रा के पिता ने इस संबंध में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय ऐसे युवकों की मौजूदगी से छात्राओं और अभिभावकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उनका कहना है कि आए दिन होने वाली इस तरह की हरकतों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए ताकि छात्राएं बिना किसी भय के स्कूल आ-जा सकें।
अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि स्कूल की छुट्टी के समय नियमित रूप से पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा अवैध साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध भी अभियान चलाया जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे अराजक तत्वों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना भी हो सकती है। इसलिए पुलिस प्रशासन को छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
(नोट: यह समाचार स्थानीय अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोपों और उनकी मांगों पर आधारित है।
#Ramnagar #GGICRamnagar #StudentSafety #GirlsSafety #SchoolSafety #RamnagarNews #UttarakhandNews #Nainital #PoliceAction #StopHarassment #SaveOurDaughters #WomenSafety #IllegalSilencer #RoadSafety #CourageReports #JournalistArbazKhan