किन्नौर में चिट्टा बरामदगी, 12.76 ग्राम हेरोइन के साथ मामला दर्ज
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किन्नौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह किन्नौर जिले में अब तक की सबसे बड़ी चिट्टा बरामदगी है। इस संबंध में एफआईआर संख्या 44/2026, दिनांक 28 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। किन्नौर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #KinnaurPolice #Kinnaur #Chitta #Heroin #NDPSAct #AntiDrugCampaign #SayNoToDrugs #DrugFreeHimachal