
मुंगीसापुर के बीच बाजार में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल
डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का वीडियो मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। भरी बाजार में हुई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जाता है कि मुंगीसापुर कस्बा डेरापुर थाना क्षेत्र का प्रमुख बाजार है, जहां दिनभर लोगों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में बाजार के बीच दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है। लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
वहीं, मामले को लेकर डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया इस कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।