Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

#बेतिया जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति द्वारा रेड क्रॉस भवन, बेतिया में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि नगर निगम, बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि योग पूरी दुनिया को भारत का उपहार है। योग, प्राणायाम और ध्यान जो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, हमारे भीतर सकारात्मक सोच और ऊर्जा का संचार करते हैं। यही स्वस्थ आयु का आधार है। रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला, सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने कहा कि आज योग ने रोजगार के अवसर खोले हैं। खेल जगत का विस्तार किया है। योग अब शिक्षा और स्वास्थ्य का अनिवार्य विषय बन गया है। योग घर-घर में पहुंच रहा है। युवा समाजसेवी राहुल कुमार ने कहा कि योग दिवस योग को हमारे प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करने का संदेश देता है। प्रशिक्षक जगदेव प्रसाद, इंदु कुमारी, आलोका प्रसाद एवं सरिता कुमारी गुप्ता ने बैठ कर, खड़े होकर एवं लेट कर किए जाने वाले योगासनों एवं प्राणायामों को सरलता से करके समझाया। प्रशिक्षकों ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ लचीला व ऊर्जावान बना रहता है। मन, शरीर और आत्मा में एकरुपता बनी रहती है। शिविर में निगम पार्षद राज कुमार, नंदलाल प्रसाद, स्पेशल फोर्स एकाडेमी के ट्रेनर चितरंजन कुमार पटेल, ज्ञानदीप जीएस एकाडेमी के संचालक निटु तिवारी, भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र राव, स्काउट और गाइड की डीओसी वंदना कुमारी, आर्य समाज के प्रधान महंथ प्रसाद व मंत्री अखिलेश आर्य, युवा भारत के राजकिशोर कुमार, रेड क्रॉस के प्रबंध समिति सदस्य अनुज कुमार, सैयद शकील अहमद, श्याम राज, तरुण कुमार, आजीवन सदस्य सुंदरम देवी, बिनोद कुमार, अवधेश कुमार, सहयोगी अनिता दास, सारिका राज, स्वयंसेवक राम कुमार, रोहित राज सहित जनसामान्य की सक्रिय सहभागिता रही। किशोर वय से लेकर वृद्ध आयु वर्ग के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और योग के महत्व को प्रकाशित किया। सभी ने योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। रेड क्रॉस द्वारा प्रशिक्षकों एवं उपस्थित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। योगाभ्यास करने वाले सभी प्रतिभागियों ने रेड क्रॉस के इस आयोजन की सराहना की। #NetworkBihar #BettiahDM #Bettiahpolice #Bettiahsp #BettiahNews #Bettiah

Sidhaw, West Champaran | Jun 23, 2026

MORE NEWS

#बेतिया जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति द्वारा रेड क्रॉस भवन, बेतिया में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि नगर निगम, बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि योग पूरी दुनिया को भारत का उपहार है। योग, प्राणायाम और ध्यान जो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, हमारे भीतर सकारात्मक सोच और ऊर्जा का संचार करते हैं। यही स्वस्थ आयु का आधार है। रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला, सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने कहा कि आज योग ने रोजगार के अवसर खोले हैं। खेल जगत का विस्तार किया है। योग अब शिक्षा और स्वास्थ्य का अनिवार्य विषय बन गया है। योग घर-घर में पहुंच रहा है। युवा समाजसेवी राहुल कुमार ने कहा कि योग दिवस योग को हमारे प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करने का संदेश देता है। प्रशिक्षक जगदेव प्रसाद, इंदु कुमारी, आलोका प्रसाद एवं सरिता कुमारी गुप्ता ने बैठ कर, खड़े होकर एवं लेट कर किए जाने वाले योगासनों एवं प्राणायामों को सरलता से करके समझाया। प्रशिक्षकों ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ लचीला व ऊर्जावान बना रहता है। मन, शरीर और आत्मा में एकरुपता बनी रहती है। शिविर में निगम पार्षद राज कुमार, नंदलाल प्रसाद, स्पेशल फोर्स एकाडेमी के ट्रेनर चितरंजन कुमार पटेल, ज्ञानदीप जीएस एकाडेमी के संचालक निटु तिवारी, भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र राव, स्काउट और गाइड की डीओसी वंदना कुमारी, आर्य समाज के प्रधान महंथ प्रसाद व मंत्री अखिलेश आर्य, युवा भारत के राजकिशोर कुमार, रेड क्रॉस के प्रबंध समिति सदस्य अनुज कुमार, सैयद शकील अहमद, श्याम राज, तरुण कुमार, आजीवन सदस्य सुंदरम देवी, बिनोद कुमार, अवधेश कुमार, सहयोगी अनिता दास, सारिका राज, स्वयंसेवक राम कुमार, रोहित राज सहित जनसामान्य की सक्रिय सहभागिता रही। किशोर वय से लेकर वृद्ध आयु वर्ग के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और योग के महत्व को प्रकाशित किया। सभी ने योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। रेड क्रॉस द्वारा प्रशिक्षकों एवं उपस्थित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। योगाभ्यास करने वाले सभी प्रतिभागियों ने रेड क्रॉस के इस आयोजन की सराहना की। #NetworkBihar #BettiahDM #Bettiahpolice #Bettiahsp #BettiahNews #Bettiah - Sidhaw News