📍 गोपालगंज | प्रशासन अलर्ट
12 जुलाई को होने वाली उत्पाद विभाग की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर सौरभ ने दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता, समयबद्ध उपस्थिति और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर तत्काल एवं सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
जिले के 4 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 2,976 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
#Gopalganj #BreakingNews #ExamUpdate #ExciseDepartment #DistrictAdministration #BiharNews #SamirSaurabh #AwaazTimes Gopalganj District Administration