Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

114 करोड़ से बनेंगे 42 नए स्टेडियम, हरियाणा बनेगा खेलों की महाशक्ति : गौरव गौतम . . . पलवल। हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है और खेलों के विकास के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेशभर में करीब 114 करोड़ रुपये की लागत से 42 नए स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है। इन स्टेडियमों के बनने से खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य हरियाणा को देश की अग्रणी खेल शक्ति बनाए रखना है। श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2036 ओलंपिक में 36 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अवसंरचना और हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में लगातार बढ़ोतरी कर रही है, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों। सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। #Palwal #Haryana #GauravGautam #SportsMinister #haryanasports

Palwal, Palwal | Jul 12, 2026