पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के जिला सदस्य एडवोकेट राहुल शर्मा ने भिवानी में किया पौधारोपण
भिवानी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के जिला सदस्य एडवोकेट राहुल शर्मा ने भिवानी में पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी युवाओं और समाज के लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।