पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सिमरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ स्कूली बच्चे बर्तन और थाली साफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की व्यवस्था और बच्चों से कराए जा रहे काम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो कब का है और बर्तन साफ कराने की वजह क्या थी, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में शिक्षा विभाग या स्कूल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।