बोल बम के जयघोष के बीच श्रावणी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का मंगलवार को भागलपुर के अजगैबीनाथ नमामि गंगे घाट पर भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन कर मेले का आगाज किया।
इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री, कई मंत्री, सांसद, विधायक तथा प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। हर ओर "बोल बम", "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए कांवरियों ने अजगैबीनाथ धाम में पवित्र गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर अपनी आस्था यात्रा शुरू कर दी। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। उद्घाटन के साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में उत्साह, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Amarpur, Banka | Jul 28, 2026