प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को जींद से सोनीपत तक देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जींद में तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि यह दौरा हरियाणा के विकास का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन व सभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध व सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#Jind #HydrogenTrain #Haryana #ViksitBharat #PMModi