"पापा, अगर आप मुझे खेत नहीं ले गए तो मैं बीमार हो जाऊंगा, फिर स्कूल भी नहीं जाऊंगा..."
4 साल के मासूम निरवेर की यही जिद उसकी जिंदगी की आखिरी जिद बन गई।
मंगलवार सुबह निरवेर अपने पिता मनजीत सिंह के साथ खेत जाने की जिद पर अड़ गया। पहले पिता ने मना किया, लेकिन बेटे की मासूम जिद के आगे वे मान गए और उसे अपने साथ खेत ले गए।
सुबह करीब 6:30 बजे दोनों दादा करनैल सिंह के लिए खाना लेकर खेत पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद खेलते-खेलते निरवेर का पैर फिसला और वह खुले 220 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।
सूचना मिलते ही सेना, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 21 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और मासूम को जिंदा निकालने की हरसंभव कोशिश की गई।
लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे निरवेर का शव बोरवेल से बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
निरवेर के शव को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल में रखवाया गया है, जहां आज उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
ओम शांति
#hisar #ambala #borwell #nirwer #haryana
Hisar, Hissar | Jul 1, 2026