झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड के लोगों को विशेष सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, सरायकेला और लोहरदगा में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। बिहार और मणिपुर के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
#monsoon #barish #jharkhand #jharkhandweather