हिसार के डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्#याकां#ड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को हांसी में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान मुख्यमंत्री नायब सैनी के ध्वजारोहण कार्यक्रम को रोकने जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने शहर के बाहर रोकने की कोशिश की।
इस दौरान किसानों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस नाके तोड़ने के साथ पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने भी पथराव किया और सिसाय पुल पर ला#ठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ा। कई किसानों के सिर फू#टे, जबकि SP विनोद कुमार समेत 5 से 6 पुलिसकर्मी घाय#ल हुए। CIA इंस्पेक्टर को भी चोट लगी।
पुलिस के मुताबिक, किसान नेता सुरेश कौथ समेत 13 नामजद और 150 से 200 अन्य लोगों के खिलाफ हांसी शहर थाने में FIR दर्ज की गई है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बता दें कि 4 अगस्त को हिसार में जीवन कुंडू की ला#ठी-डं#डों से पी#टकर हत्#या कर दी गई थी। इसी मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसान और परिवार लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
#Hisar #Hansi #citybignews
Hisar, Hissar | Aug 15, 2026