
#हमीरपुर: लोकतंत्र सेनानी पं. संतोष कुमार त्रिपाठी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
बिवांर थानाक्षेत्र के भरखरी गांव निवासी वयोवृद्ध लोकतंत्र सेनानी पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी का मंगलवार सुबह 85 वर्ष की आयु में उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। पं. त्रिपाठी ने आपातकाल के दौरान करीब तीन माह जेल में रहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। वे एक प्रख्यात ज्योतिषाचार्य भी रहे।
पुलिस प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान मौदहा नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा, लेखपाल मुबीन, सब इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश ओझा व विजय बहादुर यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही। अधिकारियों व जवानों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे
👍 लाइक | 🔁 शेयर | 💬 कमेंट जरूर करें
📲 ऐसी ही खबरों के लिए पेज को फॉलो करें
#Hamirpur #Bivwar #RathNews #UPNews #BreakingNews #Shraddhanjali #DemocracyFighter #BundelkhandNews
Rath, Hamirpur | Jul 23, 2026