
*लूणी नदी में क्षत-वि'क्षत हालात में मिला युवक का श'वः भाई बोला- आंखे फो'ड़ी, बॉ'डी पर गं'भीर चो'ट के निशान, पुलिस जुटी जांच पड़ताल में*
बालोतरा लूणी नदी के बीच बबूल की झाड़ियों में संदिग्'ध हालात में एक युवक का क्षत-वि'क्षत श'व मिला है। सिर व कान से खू'न निकलकर जम गया। शरीर पर जगह-जगह चो'ट के निशान है। साथ आंखे भी फो'ड़ी हुई है। ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। श'व बालोतरा जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके रतनपुरा पुलिया के पास लूणी नदी में मिला है। फिलहाल नदी में पानी नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए जानकारी लगने पर मृ'तक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने श'व को गुड़ामालानी हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया। वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ म'र्ड'र का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार- गुड़ामालानी आमलियाला, वांकलनगर निवासी आंबाराम पुत्र नरिंगाराम ने बुधवार यानी आज रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि चचेरा भाई वेहनाराम (42) पुत्र महादेवाराम बीस दिन पहले सांचौर टेंट हाउस में काम के लिए गया था। वहां से 26 जून को सुबह रवाना हुआ। गुड़ामालानी दोपहर 3 बजे पहुंचने की सूचना जानकार ने दी थी। इसके बाद से उसकी कोई अता-पता नहीं था। सोशल मीडिया के जरिए पता करने की कोशिश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को लूणी नदी बबूल की झाड़ियों के बीच में एक व्यक्ति का श'व मिलने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए लगी थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो वेहनाराम का श'व था। बॉ'डी से बदबू आ रही थी। श'व करीबन दो-तीन दिन पुराना लग रहा था। श'व देखकर मौ'त सामान्य नहीं लग रही है। किसी अनजान लोगों ने वेहनाराम की हत्'या करके सबूत मि'टाने की नियत से श'व लूणी नदी में फेंका गया है। रिपोर्ट में बताया- वेहनाराम सिर पर गहरी चो'ट आई हुई है। सिर व कान से खु'न निकलकर जम गया। बॉ'डी पर जगह-जगह चो'टों के निशान है। मुंह से खु'न आने से लथपथ हो रखा था। आंखे फो'ड़ी हुई है।
*पोस्टमा'र्टम के बाद ही मौ'त का होगा खुलासा*
गुड़ामालानी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया- पुलिस ने मौके पर टीमों को बुलाकर सबूत जुटाए है। वहीं बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमा'र्टम करवाएंगे। उसके बाद ही मौ'त के कारणों का खुलासा हो पाएगा।