चूरू। अग्रसेन नगर स्थित सामुदायिक भवन में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गीता भवन राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए सामुदायिक भवन पहुंची। यहां मुख्य यजमान वार्ड पार्षद रजनी तंवर एवं अजय कुमार तंवर ने विधिवत कलश पूजन किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश तंवर, सोहनलाल दाधीच, जगदीश प्रसाद दाधीच, सज्जन लाटा, धर्मपाल सिंह बीका, कल्याण सिंह राजपुरोहित, अग्रसेन समग्र विकास समिति अध्यक्ष वैद्य बनवारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश इन्दौरिया, कृष्ण कुमार (कप्तान जी), पं. भूपेश तिवाड़ी, दिलीप सिंह शेखावत सहित महिला मंडल एवं प्रभातफेरी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
पूर्व अध्यक्ष मदनलाल राजपुरोहित ने बताया कि कथाव्यास आचार्य हरिओम पाराशर (वृंदावन वाले) प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। संयोजक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि कथा का आयोजन 8 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया।
#tharkiawaazajay #churu #bhagwatkatha #ChuruNews #bhagwatgita
Churu, Churu | Oct 2, 2026