मंगलवार सुबह हरियाणा के अंबाला जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। धन्यौड़ा गांव में 4 वर्षीय निभर्य खेलते-खेलते 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। हादसे के समय वह अपने पिता के साथ खेत में आया था और अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था।
बच्चे के बोरवेल में गिरते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच और जिला प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीसी अजय तोमर समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बोरवेल की गहराई को देखते हुए SDRF और भारतीय सेना को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किया गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं और सभी की निगाहें रेस्क्यू टीम पर टिकी हैं।
#ambala #hisar #haryana #citybignews
Hisar, Hissar | Jun 30, 2026