महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में बड़ा हादसा हो गया.मंदिर के गर्भगृह के सामने बन रहे सभामंडप का छत अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में 30 से 35 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका है.हादसे के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं तथा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मलबे के नीचे दबे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालना है और इसके लिए पूरे जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है.
#Maharashtra #Parbhani #Devsthan #LatestNews #Thenewspost