Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

प्रेम विवाह से नाराज आरोपियों ने रची साजिश, डंपर से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास, चार गिरफ्तार **कापरड़ा।** जोधपुर ग्रामीण के कापरड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से जुड़े विवाद ने जानलेवा हमले का रूप ले लिया। कोर्ट से लौट रहे युवक और उसके परिजनों की कार को पहले रास्ते में रोकने का प्रयास किया गया, फिर पीछा कर डंपर से टक्कर मारकर घटना को सड़क हादसा दिखाने की साजिश रची गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल असलम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी पीपाड़ शहर के बयान पर मामला दर्ज किया गया। असलम ने बताया कि उसके भाई अजरूदीन ने सानू से प्रेम विवाह किया था। दोनों की कोर्ट में पेशी के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डांगियावास पुल के पास आरोपियों ने उनकी कार का पीछा किया, धमकियां दी और वाहन पर पत्थर फेंके। इसके बाद कापरड़ा थाना क्षेत्र में द्वारिकाधीश होटल के पास आरोपियों ने सड़क पर डंपर लगाकर कार को टक्कर मारने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने पूरी वारदात को सामान्य सड़क दुर्घटना साबित करने की योजना बनाई थी, ताकि हत्या के प्रयास को हादसा बताया जा सके। लेकिन सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज खान निवासी सिंधी नगर (कापरड़ा), वीरेन्द्र निवासी रिया सेठा की (पीपाड़ शहर), समीर एवं हनीफ निवासी शास्त्री कॉलोनी (पीपाड़ शहर) शामिल हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लाखावत, वृत्ताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव तथा कापरड़ा थानाधिकारी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

Tinwari, Jodhpur | Jul 12, 2026
प्रेम विवाह से नाराज आरोपियों ने रची साजिश, डंपर से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास, चार गिरफ्तार **कापरड़ा।** जोधपुर ग्रामीण के कापरड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से जुड़े विवाद ने जानलेवा हमले का रूप ले लिया। कोर्ट से लौट रहे युवक और उसके परिजनों की कार को पहले रास्ते में रोकने का प्रयास किया गया, फिर पीछा कर डंपर से टक्कर मारकर घटना को सड़क हादसा दिखाने की साजिश रची गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल असलम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी पीपाड़ शहर के बयान पर मामला दर्ज किया गया। असलम ने बताया कि उसके भाई अजरूदीन ने सानू से प्रेम विवाह किया था। दोनों की कोर्ट में पेशी के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डांगियावास पुल के पास आरोपियों ने उनकी कार का पीछा किया, धमकियां दी और वाहन पर पत्थर फेंके। इसके बाद कापरड़ा थाना क्षेत्र में द्वारिकाधीश होटल के पास आरोपियों ने सड़क पर डंपर लगाकर कार को टक्कर मारने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने पूरी वारदात को सामान्य सड़क दुर्घटना साबित करने की योजना बनाई थी, ताकि हत्या के प्रयास को हादसा बताया जा सके। लेकिन सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज खान निवासी सिंधी नगर (कापरड़ा), वीरेन्द्र निवासी रिया सेठा की (पीपाड़ शहर), समीर एवं हनीफ निवासी शास्त्री कॉलोनी (पीपाड़ शहर) शामिल हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लाखावत, वृत्ताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव तथा कापरड़ा थानाधिकारी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। - Tinwari News