
पालमपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 8.94 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
न्यूज टुडे हिमाचल | पालमपुर
कांगड़ा पुलिस के नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष एंटी-चिट्टा अभियान के तहत पालमपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8.94 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल (42 वर्ष) और पंकज (31 वर्ष), दोनों निवासी घुग्गर टांडा, पालमपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पालमपुर में FIR संख्या 98/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21, 25 और 29 में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
कांगड़ा पुलिस ने दोहराया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के अभियान को और मजबूत किया जा सके।
#NewsTodayHimachal #Palampur #KangraPolice #AntiChittaCampaign #DrugFreeHimachal #NDPSAct #Chitta #Heroin #HimachalNews