
मंगलपुर पुलिस नें नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने क़े आरोपित को महज चार घंटे में गिरफ्तार
मंगलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को मुकदमा दर्ज होने के करीब चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला ने चार जुलाई को थाना मंगलपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही मोहित कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहित कुमार, नाथूराम और राहुल निवासी ग्राम जैतापुर के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
मीडिया सेल द्वारा शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे जारी प्रेस नोट में दावा किया गया कि मुकदमा दर्ज होने के करीब चार घंटे के भीतर पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने हवासपुर चौराहे के पास से नामजद आरोपित मोहित कुमार (22) पुत्र रामदास संखवार, निवासी ग्राम जैतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रभारी निरिक्षक महेश दुबे नें रविवार सुबह 9 बजे बताया कि मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।