रामनगर में गंगा में मिली लाश चंदौली के युवक की
वाराणसी। रामनगर के कुत्ता घाट पर शुक्रवार सुबह में गंगा में मिली लाश चंदौली के मनिहरा (सकलडीहा) निवासी 32 वर्षीय सत्यप्रकाश सिंह की थी। शनिवार को उनके पिता वंशनारायण सिंह ने पहचान की। मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
पिता अधिवक्ता वंश नारायण सिंह ने पुलिस को बताया कि सत्य प्रकाश सिंह पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। आठ जुलाई को पौने दस बजे अपने गांव में ही कल्लू सिंह के घर तेरहवीं में शामिल होने बाइक से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा।
#LetestUpdate #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LETESTNEWS #VaranasiNews 👇👇