ओपी राजभर का सपा टूटने का दावा गलत
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मंत्री ओपी राजभर के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा टूटेगी और उसके सांसद भाजपा में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम ने प्रयागराज में शनिवार को कहा कि राजभर की बातों में कोई दम नहीं। भाजपा के पास संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। हमें समाजवादी जैसी खराब पार्टी के लोगों की जरूरत नहीं है। वहीं, मंत्री राजभर पिछले 3 दिनों में 8 बार सपा के टूटने का दावा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव ने अमित शाह को पर्ची सौंप दी है। उनसे कहा है कि इतने सांसदों को आप पार्टी में ले लीजिये।
#LETESTNEWS #LetestUpdate #वाराणसीन्यूज #लेटेस्टअपडेट 👇👇