*फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने छोड़ा पूजा-पाठ, इस बार नवरात्रि का व्रत भी नहीं रखा*
उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाने वाली मुस्कान रस्तोगी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्कान ने इस बार नवरात्रि का व्रत नहीं रखा और पूजा-पाठ से भी दूरी बनाए रखी। जिला कारागार में इस दौरान 32 महिला कैदियों और बंदियों ने व्रत रखा। जेल प्रशासन की ओर से कन्या पूजन भी कराया गया, जिसमें मुस्कान की बेटी शामिल हुई। रिपोर्ट के अनुसार, मुस्कान सिलाई-कढ़ाई का काम करना चाहती है और अपने मामले में कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रही है। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर भी सबकी नजर बनी हुई है।