नहीं रहे भीमनगर के समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल, क्षेत्र में शोक की लहर
भीमनगर के प्रख्यात समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भीमनगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे सामाजिक कार्यों, जनसेवा और लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी रहते थे। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।