वन विभाग की टीम ने गुरुवार शाम को तिसरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत के लेढ़वाटांड़ गांव के जंगल में अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान में छापेमारी की। छापेमारी टीम का नेतृत्व गावां के प्रभारी वनपाल राजेंद्र प्रसाद चौधरी कर रहे थें। इस दौरान वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर लेढ़वाटांड़ जंगल में अवैध रूप से संचालित काला पत्थर के उत्खनन कार्य में लगे ड्रिल मशीन लगा एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। हालांकि ट्रैक्टर ड्राइवर छापेमारी टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इधर वन विभाग की टीम ने जब्त ट्रैक्टर को जब्त कर गावां बिट ऑफिस ले गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि गांवा वनक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि लेढ़वाटांड़ के वन प्रक्षेत्र में अवैध रूप से खदान संचालित कर पत्थर का उत्खनन किया जा रहा है। जिसके बाद रेंजर अनिल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम के साथ खदान में छापेमारी किया।
#highlight
#jharkhand
#Tisriखबर