Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

नमस्कार फाउंडेशन ने मेधावियों का किया सम्मान सिसवा बाजार, महराजगंज। नमस्कार फाउंडेशन एवं आरपीआईसी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता एवं नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ ने बोर्ड परीक्षाओं तथा जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ कुशीनगर में आयोजित रॉकेटरी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। आरपीआईसी स्कूल के विद्यार्थी अर्पित कुशवाहा को जेईई मेन्स में 99 परसेंटाइल प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में जनपद के 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें सर्वाधिक सम्मानित विद्यार्थी आरपीआईसी स्कूल के रहे। समारोह की अध्यक्षता पंकज तिवारी ने की। इस अवसर पर धीरज तिवारी, सोमनाथ चौरसिया, पं. अवधेश चौबे, ओ.ए. जोसेफ, विकास चौरसिया सहित नमस्कार फाउंडेशन के पदाधिकारी, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नमस्कार फाउंडेशन द्वारा यह प्रतिभा सम्मान समारोह जनपद में चौथी बार आयोजित किया गया।

MORE NEWS