
झज्जर। हरियाणा के झज्जर में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के बाद उद्योग मंत्री राव नरबीर का एक वीडियो चर्चा में है। बैठक समाप्त होने के बाद जब मंत्री सचिवालय से बाहर निकले तो एक कार्यकर्ता ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई। इस दौरान मंत्री ने कहा, “आजकल हर चीज के पैसे लगते हैं।” इसके बाद जब कार्यकर्ता आगे बढ़ा तो मंत्री ने नाराजगी जताते हुए “अरे हट” कहकर उसे पीछे हटने को कहा और बिना फोटो खिंचवाए आगे बढ़ गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री के आसपास लोगों की भीड़ दिखाई देती है। इसी दौरान एक कार्यकर्ता उनसे फोटो लेने की बात करता है, जिस पर दोनों के बीच यह बातचीत होती है:
कार्यकर्ता: “सर, एक फोटो ले लूं।”
मंत्री राव नरबीर: “क्यों ले ले।”
कार्यकर्ता: “चुप खड़ा रहा।”
मंत्री राव नरबीर: “आजकल हर चीज के पैसे लगते हैं।”
इसके बाद जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगता है, मंत्री उसे “अरे हट” कहकर पीछे हटने को कहते हैं।
इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति गांव में पानी की निकासी की समस्या को लेकर मंत्री के पास पहुंचा और पाइपलाइन बिछाने की मांग रखी। इस पर दोनों के बीच यह बातचीत हुई:
व्यक्ति: “गांव में पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन चाहिए।”
मंत्री राव नरबीर: “कौन सी लाइन, रेल लाइन या बिजली की लाइन?”
व्यक्ति: “पानी की निकासी की पाइपलाइन, अधिकारियों को भी बताया है।”
मंत्री राव नरबीर: “फिर मैं क्या करूं?”
व्यक्ति: “बता दिया है, जी।”
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। #raonarbirsingh #jhajjar #haryana #hisar #citybignews
Hisar, Hissar | Jun 13, 2026