⚡🌧️ वज्रपात की चपेट में आने से युवक की दुखद मृत्यु
🚔 जशपुर पुलिस ने आमजन से की सतर्क रहने की अपील
जशपुर जिले में वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की एक दुखद घटना में 25 वर्षीय गौरव खलखो की मृत्यु हो गई। यह हादसा 19 जुलाई को किनकेल घाट के समीप उस समय हुआ, जब वे अपने साथियों के साथ खुले मैदान में फोटो खिंचवा रहे थे।
🙏 यह घटना हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
👮 डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वर्षा, तेज गर्जना और बिजली चमकने के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
⚠️ अपनी सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान—
🌩️ खुले मैदान, खेत, पहाड़ी, जंगल एवं ऊंचे पेड़ों के नीचे न रुकें।
🏠 तुरंत किसी सुरक्षित भवन या पक्के आश्रय स्थल में चले जाएं।
⚡ बिजली के खंभों, हाईटेंशन लाइनों, मोबाइल टावरों तथा नदी, तालाब व अन्य जलाशयों से दूर रहें।
📢 मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।