🚨 कुल्लू के बजौरा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौके पर ही मौत
कुल्लू। जिला कुल्लू के बजौरा क्षेत्र में एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, HP 58A 4501 नंबर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। एक हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
महादेव दिवंगत युवक की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल माता-पिता एवं परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
🙏 ॐ शांति! ॐ शांति! ॐ शांति! 🙏
🥲💔 भावभीनी श्रद्धांजलि।
Reporter Sonu Thakur | ABN NEWS KULLU
#Kullu #Bhuntar #Bajaura #RoadAccident #HimachalPradesh #KulluNews #BreakingNews #SadNews #OmShanti #श्रद्धांजलि #सड़कहादसा #हिमाचलन्यूज #ABNNews
Kullu, Kullu | Nov 6, 2026