कालपी कोतवाली में जागृति परिवार परामर्श केंद्र शुरू
कालपी। पारिवारिक विवादों को संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने के उद्देश्य से शनिवार को कालपी कोतवाली परिसर में जागृति परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। एएसपी ने कहा कि केंद्र के माध्यम से पति-पत्नी एवं परिवार के सदस्यों के बीच उत्पन्न विवादों को आपसी बातचीत, समझ और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि छोटे विवाद न्यायालय तक न पहुंचें और परिवारों में आपसी सौहार्द बना रहे। केंद्र से कालपी, कानपुर, कदौरा, चुर्खी और आटा थाना क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस दौरान एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ राजेश कमल, प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी समेत पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। #fecebookpost #fbreels