यमुनानगर की रामपुरा मार्केट में दहशत: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फा*यरिंग, पर्ची छोड़कर दी धमाके की धमकी
यमुनानगर: शहर के पॉश और भीड़भाड़ वाले इलाके रामपुरा मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात बदमाशों ने एक टायर शोरूम पर अंधाधुंध फा*यरिंग कर दी। बदमाशों ने शोरूम के बोर्ड, शटर और कांच के दरवाजों को निशाना बनाते हुए करीब आधा दर्जन राउंड फा*यर किए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
ट्रेलर बताकर दी बड़ी वारदात की चेतावनी
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने शोरूम के बाहर दो पर्चियां चिपका दीं। इन पर्चियों पर स्पष्ट रूप से लिखा था— "यह तो ट्रेलर है, धमाका जोरदार होगा। - कुलबीर सिद्धू।" 'कुलबीर सिद्धू' का नाम सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह व्यक्ति कौन है और इसका आपराधिक इतिहास क्या है।
पुलिस कर रही जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
सूचना मिलते ही यमुनानगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।