मद्य निषेध विभाग की टीम ने सोमवार 27 जुलाई को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अररिया थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की. वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधीक्षक निरंजन कुमार झा को सूचना मिली थी कि किशनगंज से फारबिसगंज की ओर शराब की खेप भेजी जा रही है. पूजा कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सुबह 8:20 बजे किशनगंज की ओर से आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो BR01E-7752 को रोककर तलाशी ली. तलाशी में डिक्की और पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई Officer Choice Whisky की 180 मिली की 1,392 बोतलें बरामद हुईं. कुल 250.560 लीटर शराब जब्त की गई. सभी बोतलों पर "For Sale in West Bengal" लिखा था. गिरफ्तार चालक गुड्डू कुमार, निवासी सारण ने बताया कि शराब पश्चिम बंगाल सीमा से लोड कर छपरा ले जाई जा रही थी. उत्पाद थाना में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है...
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11