थाना नंदग्राम पर एसीपी नंदग्राम एवं प्रभारी निरीक्षक नंदग्राम द्वारा कांवड़ समिति एवं कांवड़ शिविर आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।