पासपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
लखनऊ। राज्य सरकार ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था बदलने जा रही है। इसे बनाने में कुछ नियम पासपोर्ट बनवाने जैसे होंगे। इसमें कुछ जरूरी जांच कराने पर भी विचार किया जा रहा है। इसका मकसद सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पिछले दिनों सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई थी। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में पासपोर्ट जैसी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। सरकार चाहती है कि अनट्रेंड लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस न दिया जाए।
#LETESTNEWS #LucknowNews #लेटेस्टअपडेट 👇👇