Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

देहरादून* दिनांक - 09/07/2026 आगामी कांवड़ मेला -2026 को सुरक्षित एंव सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ की समन्वय बैठक बैठक के दौरान आगामी कावड मेले के दृष्टिगत सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश* बैठक के उपरान्त मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण आगामी कांवड़ मेला–2026 के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं मेले के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज दिनाँक 09/08/2026 को ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में पुलिस द्वारा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्य नगर आयुक्त ऋषिकेश, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश तथा पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर निगम तथा फायर सर्विस ऋषिकेश से आये अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए मेले को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों पर यातायात संचालन, डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, अग्निशमन तथा अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। अधिकारियों द्वारा सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। बैठक का उद्देश्य आगामी कांवड़ मेला–2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक यातायात/ग्रामीण व अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया। #DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS

Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026

MORE NEWS

"हरेला पर्व के अवसर पर पार्षद विनोद पवार ने अपने क्षेत्र में भव्य आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।"

"हरेला पर्व के अवसर पर पार्षद विनोद पवार ने अपने क्षेत्र में भव्य आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।"

Dehradun, Dehradun | Jul 16, 2026

"क्या विकास के नाम पर उजड़ रहा है ऋषिकेश का हरियाली भरा भविष्य?
देखिए ग्राउंड ज़ीरो से पूरी ,
सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय नागरिकों ने विकास और पर्यावरण के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी"।

"क्या विकास के नाम पर उजड़ रहा है ऋषिकेश का हरियाली भरा भविष्य? देखिए ग्राउंड ज़ीरो से पूरी , सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय नागरिकों ने विकास और पर्यावरण के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी"।

Dehradun, Dehradun | Jul 16, 2026

Breaking News 

उत्तरकाशी 

भटवाड़ी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
3.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता 
किसी के जानमाल के नुकसान की नहीं कोई सूचना
अलर्ट पर जिला प्रशासन और आपदा टीम
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून ने दी जानकारी

#BreakingNews #BREAKING #uttarakhand #UttarakhandNews #NewsUpdate #UttarkashiUpdate

Breaking News उत्तरकाशी भटवाड़ी में महसूस किए गए भूकंप के झटके 3.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता किसी के जानमाल के नुकसान की नहीं कोई सूचना अलर्ट पर जिला प्रशासन और आपदा टीम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून ने दी जानकारी #BreakingNews #BREAKING #uttarakhand #UttarakhandNews #NewsUpdate #UttarkashiUpdate

Dehradun, Dehradun | Jul 16, 2026

*🎤 जैसमीन सैंडलस LIVE इन देहरादून! 🎶*

*कल शाम 5:30 बजे*
*📍 परेड ग्राउंड, देहरादून*

*देश की सबसे चर्चित और वायरल सिंगर्स में से एक जैसमीन सैंडलस की शानदार लाइव प्रस्तुति का आनंद लेने अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य पधारें।*

*मिलते हैं कल शाम 5:30 बजे, परेड ग्राउंड!*

*🎤 जैसमीन सैंडलस LIVE इन देहरादून! 🎶* *कल शाम 5:30 बजे* *📍 परेड ग्राउंड, देहरादून* *देश की सबसे चर्चित और वायरल सिंगर्स में से एक जैसमीन सैंडलस की शानदार लाइव प्रस्तुति का आनंद लेने अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य पधारें।* *मिलते हैं कल शाम 5:30 बजे, परेड ग्राउंड!*

Dehradun, Dehradun | Jul 16, 2026

देहरादून में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत दून पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित हो रहे 43 धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर हटवाए गए।
पुलिस ने संबंधित संस्थानों और व्यक्तियों को चेतावनी दी कि भविष्य में बिना अनुमति या तय मानकों का उल्लंघन कर लाउडस्पीकर चलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ध्वनि प्रदूषण नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
#Dehradun #NewsMafiya #DoonPolice #Loudspeaker #NoisePollution #uttarakhand

देहरादून में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत दून पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित हो रहे 43 धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर हटवाए गए। पुलिस ने संबंधित संस्थानों और व्यक्तियों को चेतावनी दी कि भविष्य में बिना अनुमति या तय मानकों का उल्लंघन कर लाउडस्पीकर चलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ध्वनि प्रदूषण नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। #Dehradun #NewsMafiya #DoonPolice #Loudspeaker #NoisePollution #uttarakhand

Dehradun, Dehradun | Jul 16, 2026