
*पिछोर में खाद वितरण सुदृढ़, विधायक प्रीतम लोधी ने किया गोदाम का औचक निरीक्षण*
*पिछोर, 13 जून 2026*
खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने शुक्रवार को क्षेत्र के खाद गोदाम का औचक निरीक्षण किया। फिर आप जानकारी के अनुसार, विधायक ने गोदाम में खाद की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच की।
जिले के कई क्षेत्रों में किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है, लेकिन पिछोर विधानसभा क्षेत्र में स्थिति बेहतर है। इसका श्रेय विधायक लोधी के निरंतर प्रयासों को दिया जा रहा है। वे नियमित रूप से खाद वितरण केंद्रों का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैंनिरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी किसान को खाद के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रखी जाए। कालाबाजारी रोकने के लिए भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। विधायक की सक्रियता का असर साफ दिख रहा है। पिछोर आज किसानों के लिए राहत केंद्र बनकर उभरा है। खरीफ की बुआई शुरू होने वाली है, ऐसे में समय पर खाद मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक लोधी ने कहा कि किसान हित सर्वोपरि है और व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
Pritam Lodhi Rakesh Lodhi Neelesh Rajpoot Sonu Yadav Sukhdev Shingh MLA Pritam Lodhi Office Page हरिभान सिंह लोधी बीजेपी Adv Rajesh Lodhi Rajput