#अलीगढ़: चलती रोडवेज बस में लाइसेंसी पिस्टल से दो बार फायर, सिक्योरिटी गार्ड की मौतअलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र में मैनपुरी से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज बस में लाइसेंसी पिस्टल से दो बार एक्सीडेंटल फायर होने से अफरा-तफरी मच गई। पहली गोली कासगंज निवासी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड विनोद को लगी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान दूसरी बार फायर होने से मुख्य आरक्षी रविंद्र और यात्री राजन के पैर में चोट लगी। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने असलाह कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
#Aligarh #BreakingNews #UttarPradesh #RoadwaysBus #ViralNews
Koil, Aligarh | Jul 9, 2026